"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न

मेट्रो मत न्यूज़ ( संवाददाता सरिता साहनी ) "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, नई दिल्ली में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने भी भाग लिया।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मृति स्थल पर पहली बार हुआ। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह, भाजपा संगठक श्री वी. सतीश, कार्यालय मंत्री श्री महेंद्र पांडे, राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, भाजपा प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी और सह कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा, योग भारत की वह प्राचीन परंपरा है जो सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, मानसिक संतुलन और आत्म-नियंत्रण को भी मजबूत बनाती है। योग हमें आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में सकारात्मकता लाने में सहायता करता है। उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली भाजपा के सभी 256 मंडलों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सांसद, विधायक और समिति अध्यक्ष तक सम्मिलित हुए। यह दर्शाता है कि भाजपा ने योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। योग दिवस के इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया, बल्कि एकता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को भी मजबूती प्रदान की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहिंसा परमो धर्मः परंतु सेवा भी परमो धर्म है :- आचार्य प्रमोद कृष्णम

हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई महकपाल सिंह जयन्ती-समारोह

भीषण गर्मी के कारण अधिवक्ता रामदयाल पांडे की हुई मौत