कालका जी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, मिला निरोगी जीवन का संदेश

मेट्रो मत न्यूज़ ( संवाददाता नीरज पाण्डेय ) नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कालका जी स्थित रामपुरी पार्क में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सुबह 7 बजे मनाया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक योग किया और योग के लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत देवेंद्र कुमार अरोड़ा द्वारा गणेश वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ से हुई, जिसके बाद विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया गया।देवेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि योग से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। नियमित योगाभ्यास से बीपी, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।कवि एवं समाजसेवी सी.एल. त्रिपाठी ने कहा कि हर व्यक्ति को नित्य योग करना चाहिए। योग न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पेड़ों की देखभाल और जल के महत्व पर भी जोर दिया।इस अवसर पर तेजेंद्र भल्ला, चमन लाल, अनंत केशरी, धर्मेंद्र, जगन्नाथ वोहरा, बिमल कुमार और भूषण शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहिंसा परमो धर्मः परंतु सेवा भी परमो धर्म है :- आचार्य प्रमोद कृष्णम

हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई महकपाल सिंह जयन्ती-समारोह

भीषण गर्मी के कारण अधिवक्ता रामदयाल पांडे की हुई मौत