विदेश नीति से देश को हुआ भारी नुकसान :- पवन खेड़ा

मेट्रो मत न्यूज़  ( संवाददाता सरिता साहनी  ) नई दिल्ली मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति से देश को नुकसान हुआ है। उन्होंने कई उदाहरण देकर बताया कि कैसे मोदी सरकार ने भारत के हितों से समझौता किया उन्होंने बताया

2. व्यापार में चीन को फायदा, भारत को नुकसान:- भारत टेस्ला और स्टारलिंक जैसी कंपनियों को लाना चाहता था, लेकिन ये चीन को मिल गईं। अमेरिका. चाहता है कि भारत रूस से हथियार न खरीदे और BRICS से दूरी बनाए।

3. पाकिस्तान को F-16 विमान,भारत को मना:- अमेरिका ने पाकिस्तान को फाइटर प्लेन F-16 की मदद दी, जबकि भारत को F-35 विमान नहीं दिए। इससे भारत की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

4. G-7 बैठक में भारत को नहीं बुलाया गया:- 6 साल बाद पहली बार भारत को G-7 की बड़ी बैठक में नहीं बुलाया गया। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को झटका लगा।

5. चीन कर रहा है भारत के खिलाफ काम:- चीन ने अरुणाचल की जगहों के नाम बदले, ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाया और भारत को ज़रूरी चीज़ें देना बंद कर दीं। मोदी सरकार फिर भी शांत है।

6. रूस अब पाकिस्तान को हथियार दे रहा है:- जो रूस पहले भारत का दोस्त था, अब वह पाकिस्तान को 2.6 अरब डॉलर के हथियार दे रहा है। ये चिंता की बात है।

7. पड़ोसी देश भारत से दूर हो रहे हैं:- कुवैत, मालदीव और नेपाल जैसे देश अब भारत से दूरी बना रहे हैं और पाकिस्तान से नज़दीक हो रहे हैं।पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने विदेश नीति में बार-बार भारत के हितों से समझौता किया है। इससे देश की सुरक्षा और मान-सम्मान को नुकसान हुआ है।

उनका सीधा सवाल था:- “नमस्ते नरेंद्र... या SURRENDER नरेंद्र?”

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहिंसा परमो धर्मः परंतु सेवा भी परमो धर्म है :- आचार्य प्रमोद कृष्णम

हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई महकपाल सिंह जयन्ती-समारोह

भीषण गर्मी के कारण अधिवक्ता रामदयाल पांडे की हुई मौत