गुरचरन सिंह राजू के निष्कासन के विरोध में लगी इस्तीफों की झड़ी

मेट्रो मत न्यूज़ ( संवाददाता चेतन शर्मा ) पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर जिला कांग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू के पार्टी से निष्कासन के विरोध में संगठन में बगावती सुर तेज हो गए हैं।

कृष्णा नगर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अश्वनी कपूर और गीता कॉलोनी कांग्रेस के अध्यक्ष जुगल किशोर, सचिव रोहित मारवाह ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस के इस फैसले को ‘तानाशाही करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां राहुल गांधी पूरे देश में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ऐसे वरिष्ठ नेता को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं, जिन्होंने पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस के लिए समर्पित भाव से काम किया है। नेताओं ने कहा कि श्री राजू जी का परिवार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा रहा है और आज भी पूरा परिवार यमुना पार क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटा हुआ है। ऐसे समय में जब कांग्रेस को हर कार्यकर्ता की जरूरत है, श्री राजू जी का निष्कासन यमुना पार में कांग्रेस को समाप्त करने की साजिश जैसा प्रतीत होता है। श्री अश्वनी कपूर और श्री जुगल किशोर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी और अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री तारिक अनवर से अपील की है कि श्री गुरुचरण सिंह राजू का निष्कासन तत्काल रद्द किया जाए और उन्हें बिना किसी शर्त के कांग्रेस की मुख्यधारा में पुनः शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि श्री राजू जी दिल्ली की सिख समाज में भी अत्यधिक लोकप्रिय हैं और जनता की सेवा में हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके निष्कासन से न केवल यमुना पार बल्कि पूरे दिल्ली में कांग्रेस को भारी नुकसान होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अहिंसा परमो धर्मः परंतु सेवा भी परमो धर्म है :- आचार्य प्रमोद कृष्णम

हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई महकपाल सिंह जयन्ती-समारोह

भीषण गर्मी के कारण अधिवक्ता रामदयाल पांडे की हुई मौत